:जौनपुरjaunpurउत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर: शाहगंज में पुलिस मुठभेड़, शातिर जहरखुरान पंकज निषाद गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/जौनपुर:  जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक शाहगंज मय पुलिस टीम द्वारा मुखविर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरैया मोड़ रेलवे लाइन के पास से एक शातिर जहरखुरान पंकज निषाद पुत्र महेंद्र निषाद निवासी लेदौरा थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ को पुलिस मुठभेड़ गिरफ्तार किया गया।

मौके से 03 अभियुक्त अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 0.315 बोर , 01 खोखा व 01 जिंदा कारतूस व 9000 रूपया बरामद हुआ। पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि हमलोग ट्रेन व रोडवेज की बसों से उतरने वाले यात्रियो को वाहन की सुविधा के नाम पर अपनी चार पहिया गाडी बुलाकर बैठा लेते है तथा उन्हे बहाने से नशा देकर बेहोश करके उसका सामान छीन लेते है।

मेरे पास जो रुपया है यह रूपया दिनांक 18.03.2026 को शाहगंज रोडवेज से एक बूढी औरत को अपनी गाडी मे बैठाकर चिरैया मोड से आगे नशे की हालत में करके उसका गहना व रूपया ले लिए थे, उसी का बचा हुआ रूपया नौ हजार मेरे पास है। आज हम लोग अपने अन्य साथियों के साथ पुनः आए थे। अभियुक्त उपरोक्त को इलाज हेतु सीएचसी शाहगंज रवाना किया गया। तथा भागे हुए अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0-107/2026 धारा 109(1), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

1.पंकज निषाद पुत्र महेंद्र निषाद निवासी लेदौरा थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़।(घायल)

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button