उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहाथरस

हाथरस में DM-SP ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा और शिविरों का किया निरीक्षण

जन एक्सप्रेस/हाथरस: हाथरस में कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने विभिन्न कांवड़ शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति को परखा और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने कांवड़ियों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना। उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत कर यात्रा के अनुभव और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कांवड़ियों ने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

इस मौके पर कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए डीएम, एसपी, भाजपा जिलाध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। साथ ही कांवड़ियों को फल वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया, जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा।

अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं और पूरी यात्रा के दौरान प्रशासन सतर्क बना रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button