विदेश

राष्ट्रपति मैक्रों ने चीनी राष्ट्रपति से Russia को ‘समझाने’ की अपील की

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बृहस्पतिवार को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से अपील की है कि वह ‘‘रूस को समझाएं’ और यूक्रेन में ‘‘स्थायी शांति’’ स्थापित करने में मदद करें। चिनफिंग ने पिछले महीने रूस की यात्रा की थी, जहां रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था। मैक्रों ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के लिए चीनी समर्थन की ओर संकेत किया, जो किसी देश की क्षेत्रीय अखंडता और परमाणु समझौतों के लिए सम्मान का आह्वान करता है।फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि रूस ने यूक्रेन पर हमला करके इस चार्टर पर आधारित ‘शांति एवं स्थिरता’ के लिए खतरा पैदा किया है। फरवरी, 2022 में रूस के हमले से पहलेचिनफिंग सरकार ने रूस के साथ दोस्ती की कोई सीमा न होने की घोषणा की थी, हालांकि उसने (हमले पर) खुद को तटस्थ दिखाने का प्रयास किया। बीजिंग ने शांति वार्ता का आह्वान किया। मैक्रों ने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि मैं इन दो सिद्धांतों के तहत आपको (चीन) भी शामिल कर सकता हूं, जिनका मैंने जिक्र किया है ताकि रूस को समझाया जा सके और सभी को वापस वार्ता की मेज पर लाया जा सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें स्थायी शांति खोजने की जरूरत है। मेरा मानना ​​है कि यह चीन के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण मुद्दा है, जितना कि फ्रांस और यूरोप के लिए है।’’ वहीं, चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, ‘‘यूक्रेन संकट के मुद्दे पर चीन ने हमेशा एक निष्पक्ष रुख का पालन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button