उत्तर प्रदेशराज्य खबरें
लेखपाल संघ का काला पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन
पेंशन व वेतन विसंगति दूर करने की उठी मांग

जन एक्सप्रेस/सादाबाद: सादाबाद में लगे थाना दिवस में प्रांतीय लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार से पेंशन विसंगति, वेतन विसंगति और सेवा संबंधी लंबित मांगों के समाधान की पुरजोर मांग की। इस दौरान लेखपालों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले वाले समय ने आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली, वेतनमान में सुधार, पदोन्नति में पारदर्शिता और कार्यभार के अनुरूप भत्तों की माँग की जा रही है, लेकिन विभागीय स्तर पर उचित कार्रवाई नहीं हो रही। इससे पूरे प्रदेश के लेखपालों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है






