बिहार

नीतीश सरकार के कामकाज पर उठाए थे सवाल

बिहार : कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने आज इस्तीफा दे दिया है। सुधाकर सिंह राजद कोटे से बिहार सरकार में मंत्री थे। सुधाकर सिंह बिहार जिला राजद के वरिष्ठ नेता और उसके अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे हैं। बताया जा रहा है कि सुधार कर सिंह ने अपना इस्तीफा तेजस्वी यादव को सौंप दिया है। बेटे सुधाकर सिंह के इस्तीफे की खबर पर जगदानंद सिंह ने कहा कि किसी को किसानों और उनके साथ हो रहे अन्याय के लिए खड़े होने की जरूरत है। कृषि मंत्री ने इसे उठाया। मंडी कानून की हत्या (कृषि उत्पाद विपणन समिति अधिनियम) ने राज्य के किसानों को तबाह कर दिया है। सुधाकर सिंह लगातार नीतीश सरकार की आलोचना कर रहे थे। 2 माह के भीतर बिहार सरकार के दूसरे मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले राजद कोटे से कार्तिकेय सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया था।

उनके इस्तीफे को लेकर इस बात की भी चर्चा हो रही है कि उन्होंने अपना इस्तीफा तेजस्वी यादव को भेजा ना कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को। इसके पीछे सुधाकर सिंह की नीतीश कुमार से नाराजगी भी मानी जा रही है। सुधाकर सिंह इस बात को कई बार दोहरा चुके हैं कि उनके नेता लालू यादव और तेजस्वी यादव हैं। उनकी वजह से ही वह बिहार में मंत्री बने हैं। उनके नेता नीतीश कुमार नहीं हैं। मंत्री पद में शामिल होने के साथ ही सुधाकर सिंह विवादों में आ गए थे। भाजपा ने उन पर कई बड़े आरोप भी लगा दिए थे। इसके साथ ही सुधाकर सिंह ने एक विवादित बयान देते हुए खुद को चोरों का सरदार भी बता दिया था।

अपने बयान में सुधाकर सिंह ने कहा था कि हमारे (कृषि) विभाग में कोई ऐसा नहीं है जो चोरी नहीं करता हो और हम उन चोरों के सरदार हैं। मेरे ऊपर और भी कई लोग हैं.. सरकार नई तो बन गई है लेकिन ये सरकार है वही पुरानी और इसके चाल चलन भी पुराने हैं। इसके बाद उनकी इस बयान की खूब चर्चा हुई थी। नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक में उनसे उनके इस बयान पर जवाब मांगा। सुधाकर सिंह उठकर वहां से चल दिए थे। सूत्रों ने बताया कि 17 सालों में नीतीश कुमार को किसी ने इस तरीके से जवाब नहीं दिया था।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button