देश

राहुल गांधी ने रेप पीड़ितों को लेकर दिया था बयान

Listen to this article

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भले ही खत्म हो गयी है लेकिन उसकी चर्चा लगातार बरकरार हैं। कांग्रेस का मानना है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा से कांग्रेस को जान मिली हैं। जो कांग्रेस खत्म होने की कगार पर पहुंच गयी थी। राहुल की यात्रा ने कांग्रेस को सीपीआर दिया हैं। यात्रा के दौरान राहुल गांधी लोगों से मिलते हुए चले। इसका विवरण उन्होंने श्रीनगर में अपने समापन भाषण में दिया। उन्होंने कहा था कि उन्हें यात्रा के दौरान कई महिलाएं मिली थी जिनके साथ बलात्कार हुआ आ था लेकिन उन्हें इंसाफ नहीं मिला। राहुल गांधी के बयान को लेकर दिल्ली पुलिस ने अब उनसे उन महिलाओं का विवरण मांगा है जिसको लेकर उन्होंने अपना बयान दिया था।
भारत जोड़ो यात्रा के समापन के दिन राहुल गांधी के बयान को लेकर दिल्ली पुलिस रविवार को उनके घर पहुंची। दिल्ली पुलिस के आने की खबर जैसे ही कांग्रेस के अन्य नेताओं को लगी सभी नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के घर के बाहर आ गये। घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गयी। पुलिस को वापस लौटना पड़ा। राहुल गांधी से रेप पीड़िताओं के बारे में विवरण लेने गयी दिल्ली पुलिस लगभग 2 घंटे तक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का इंतजार करती रही लेकिन राहुल गांधी ने कोई जवाब नहीं दिया बल्कि घर के बाहर इस दौरान हंगामा होने लगा। अब राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस को मेल भेज कर जवाब दिया है। रेप पीड़ितों पर दिए बयान पर कांग्रेस नेता ने पुलिस को 4 पेज में जवाब दिया है। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस को एक लंबा-चौड़ा मेल भेजा है। जिसमें कुल 10 प्वाइंट्स को शामिल किया गया है। वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा है कि राहुल गांधी की ओर से प्रारंभिक जवाब मिला है, लेकिन उनके द्वारा कोई जानकारी साझा नहीं की गई है, जो जांच को आगे बढ़ा सके। दिल्ली पुलिस की एक टीम द्वारा पांच दिनों में तीसरी बार उनके दरवाजे पर दस्तक देने के घंटों बाद कांग्रेस नेता ने 10 सूत्री जवाब दिया। सूत्रों ने कहा कि उन्होंने अपनी 30 जनवरी की टिप्पणी को लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा पूछे गए सवालों का विस्तृत जवाब देने के लिए आठ से दस दिन का समय मांगा। अधिकारियों ने बताया कि विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा के नेतृत्व में पुलिस दल सुबह करीब 10 बजे राहुल गांधी के 12, तुगलक लेन स्थित आवास पर पहुंचा और दो घंटे बाद कांग्रेस नेता से मुलाकात करने में सफल रहा।

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में कहा था कि “मैंने सुना है कि महिलाओं का अभी भी यौन उत्पीड़न किया जा रहा है”। चूंकि यात्रा दिल्ली से भी गुजरी थी। इस लिए पुलिस यह पता लगाना चाहती थी कि क्या किसी पीड़ित ने कांग्रेस से संपर्क किया था? एक अधिकारी ने कहा, “पुलिस ने उनसे इन पीड़ितों का विवरण देने को कहा था ताकि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जा सके।” सूत्रों ने कहा कि शाम 4 बजे से थोड़ा पहले प्रारंभिक जवाब भेजते हुए, राहुल गांधी ने पुलिस कार्रवाई को “अभूतपूर्व” करार दिया और पूछा कि क्या अडानी मुद्दे पर संसद के अंदर और बाहर उनके रुख से इसका कोई लेना-देना है।

आपको बता दे कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अधिकारियों द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए और 45-45 के बाद अचानक अत्यावश्यकता पर सवाल उठाते हुए अपनी “महिलाओं का अभी भी यौन उत्पीड़न किया जा रहा है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button