उत्तर प्रदेशलखनऊ

राजा भैया’ फिर बने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष

गांव-गांव तक संगठन विस्तार का आह्वान, कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होने के निर्देश

जन एक्सप्रेस लखनऊ: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’  को एक बार फिर सर्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पार्टी की वार्षिक बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस दौरान उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव में पूरी ताकत से उतरने का एलान करते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की बात कही।

राजा भैया ने कहा कि “देश आज आतंकवाद और भ्रष्टाचार जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे समय में राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए। कार्यकर्ताओं को जनता की आवाज बनना होगा और सोशल मीडिया का प्रभावी इस्तेमाल कर पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाना होगा।”

एक महीने में सभी जिलों में संगठन खड़ा करने के निर्देश

राजा भैया ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले एक महीने के भीतर हर जिले में बूथ स्तर तक संगठन का गठन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनावों में पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी और हर गांव में पार्टी की मौजूदगी दर्ज कराई जाएगी।

इस अवसर पर झांसी के जिलाध्यक्ष डॉ. मधुपाल सिंह ने ‘राजा भैया’ के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। कार्यक्रम का संचालन बृजेश राजावत ने किया।

2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू

प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज ने कहा कि पार्टी को अब 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए रणनीति बनानी होगी। इसके लिए गांव स्तर पर संगठन को मजबूत करना और जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करना जरूरी है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश नाथ ओझा, वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह मुन्ना, पूर्व मंत्री शैलेंद्र सरोज सहित कई पदाधिकारियों ने भी विचार रखे और संगठन विस्तार की रणनीति पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button