विस्तारीकरण की ओर अग्रसर: राजीव रंजन
पटना। जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि आज पूरे बिहार में उद्योगों को स्थापित करने का बेहतर माहौल मौजूद है। राज्य सरकार का फोकस हमेशा से बिहार का समग्र औद्योगिक विकास करने पर रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्योगों की स्थापना करने के साथ ही छोटे-छोटे उद्योगों की चिंता भी की है। जदयू सचिव ने कहा कि बिहार सरकार ने हर किसी के लिए कुछ न कुछ किया है। आज इसी का परिणाम है कि पूरे बिहार में उद्योगों के लिए एक बेहतर माहौल बन पाया है। राजीव रंजन ने कहा कि देश की कई बड़ी कंपनियां बिहार में निवेश की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 अप्रैल 2022 को बेगुसराय जिले के बरौनी प्रखंड के असुरारी हवासपुर में 550 करोड़ रुपये से निर्मित पेप्सी बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा कि बिहार में एक साल में पेप्सिको समेत 87 औद्योगिक इकाईयां खुली हैं। यहां उत्पादन का ट्रायल रन या उत्पादन शुरू हो चुका है।






