लखनऊ

मुख्यमंत्री से रेप पीड़िता के परिजन ने मुलाकात कर लगायी न्याय की गुहार

लखनऊ । फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद के सहयोगी समाजवादी पार्टी के नेता मोईन खान और एक अन्य राजू खान पर रेप करने का आरोप है। मोईन व राजू पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता के परिजन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर न्याय की गुहार लगायी। न्याय के लिए गुहार लगाने पर मुख्यमंत्री ने रेप पीड़िता के परिजन को आश्वस्त किया।

बीकापुर विधायक अमित सिंह के साथ अयोध्या से चलकर लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलने आयी रेप पीड़िता के परिजन ने मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद उन्हें किसी का भय नहीं है। आरोपितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। ​इसका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से विश्वास दिलाया गया है। परिजन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराधियों के साथ ठीक कर रहे हैं। उन्हें भी मुख्यमंत्री न्याय दिलाएंगे। ऐसा पूरा भरोसा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस मामले की जानकारी होने पर सख्त तेवर अपनाये, जिसके बाद अयोध्या जनपद की पुलिस ने सपा नेता मोईन व राजू खान को तत्काल ही गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button