खेल

रोहित शर्मा जब इंग्लैंड में चोटिल हुए, मैं विराट कोहली से कप्तानी के लिए कहता: रवि शास्त्री

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में जब भी टीम के नियमित कप्तान फाफ डु प्लेसिस अनुपलब्ध होते हैं या एक इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलते हैं, विराट कोहली रॉयल चैलेंज बैंगलोर (आरसीबी) की कप्तानी करते हैं।

क्या भारत के इंग्लैंड दौरे के पांचवें टेस्ट में ऐसा होना चाहिए था, जब चोटिल रोहित शर्मा की जगह जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाया गया था? भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का कहना है कि उन्होंने इसकी सिफारिश की होती।

शास्त्री ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत में कहा, ” “मैंने सोचा था कि कोहली ही कप्तान होंगे। एक बार जब रोहित घायल हो गया था, तो मुझे लगा कि उससे पूछा जाएगा, मुझे यकीन है कि राहुल (द्रविड़) ने भी ऐसा ही किया होगा। मैंने बोर्ड से सिफारिश की होती कि यह उचित है कि वह नेतृत्व करे क्योंकि वह उस टीम का हिस्सा है जो श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रही है और वह खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्राप्त कर सकते हैं।”

शास्त्री से जब आगे पूछा गया कि क्या कोहली को टीम का नेतृत्व करने पर आपत्ति होती, उन्होंने कहा, “बिल्कुल नहीं। यह आपके देश का नेतृत्व करने के बारे में है और ये ऐसे हालात हैं जहां आपको अपना सर्वश्रेष्ठ कदम उठाना है। आपका नियमित कप्तान चोटिल है, वह टीम का हिस्सा नहीं है, तो यह देखते हुए कि क्या दांव पर लगा है, आप इंग्लैंड को इंग्लैंड में 2-1 से हरा सकते हैं। मेरा मतलब है कि कितनी टीमें (एक टीम) एक ही साल में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को हरा सकती हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि वह अर्शदीप से कितने प्रभावित हैं।

शास्त्री ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो, जितना अधिक मैं उसे देखता हूं, मुझे लगता है कि वह भारत के लिए सभी प्रारूपों में खेल सकता है। हालांकि मैंने उसे लाल गेंद के प्रारूप में ज्यादा नहीं देखा है, लेकिन जिस तरह से अर्शदीप सुधार कर रहा है और दौड़ रहा है, वह आत्मविश्वास हासिल कर रहा है। मुझे लगता है कि पिछले साल की तुलना में वह थोड़ा मजबूत हो जाएगा, जिसके परिणामस्वरूप बहुत अच्छा प्रदर्शन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button