उत्तराखंड

खिलाड़ियों का सम्मान खेल भावना का सम्मान: मुख्यमंत्री धामी

Listen to this article

देहरादून । खिलाड़ियों का सम्मान खेल भावना का सम्मान है। खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाना श्रेष्ठ कार्य है। यह विचार शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेल विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने सम्मान पाने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन करने का काम रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हमारा संकल्प है कि खेल के क्षेत्र में भी हमारा राज्य अग्रणी बने। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई नई खेल नीति में अनेकों प्रावधान किए गए हैं। प्रदेश का युवा खिलाड़ी अपने आराम को छोड़कर अपने खेल में दिन-रात मेहनत कर अपने आप को तैयार करते हैं। खिलाड़ियों के लिए जो खेल कोटा रुका हुआ था उसको फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button