उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में हुई निपुण भारत मिशन की समीक्षा बैठक

जन एक्सप्रेस/ हरदोई: स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में निपुण भारत मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति, विद्यालयों की अवस्थिति, छात्रों की उपस्थिति तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत “ऑपरेशन कायाकल्प” के अंतर्गत विद्यालयों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा से हुई। जिलाधिकारी ने एआरपी, एसआरजी तथा डायट मेंटर्स को निर्देशित किया कि वे विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करें और जहां भी कमियां पाई जाएं, उन्हें तत्काल दूर कराएं।

बैठक में डीबीटी, शिक्षक उपस्थिति, मध्याह्न भोजन योजना, किचन गार्डन, बाउंड्री वॉल, विद्युत कनेक्शन, सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालयों सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूल चलो अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करते हुए लक्ष्य के अनुरूप छात्र-छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए कहा कि विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाया जाए तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मिड डे मील उपलब्ध कराया जाए। साथ ही विद्यालयों के नियमित निरीक्षण और निगरानी के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने रिक्त एआरपी पदों पर चयन प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुसार शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित शिक्षा विभाग के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button