:जौनपुरउत्तर प्रदेशराज्य खबरें
रोडवेज बस परिचालक को मनबढों ने पीटा

जन एक्सप्रेस /शाहगंज: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत निजामपुर गांव के समीप स्थानीय डिपो पर आ रही बस परिचालक को बीती देर रात मनबढो ने ईंट से मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
प्रयागराज जनपद के फूलपुर निवासी रोडवेज परिचालक 30 वर्षीय अशोक कुमार बस मे यात्रियों को लेकर स्थानीय रोडवेज डिपो पर आ रहा था। बस जैसे ही निजामपुर चौराहे के पास पहुंची मनबढों ने बस रोककर परिचालक पर हमला कर दिया। शोरशराबे की आवाज़ सुनकर मनबढ़ मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।






