उत्तरकाशी

संत निरंकारी मिशन ने रक्तदान शिविर से पेश की मानवता की मिसाल, 21 यूनिट रक्त हुआ संग्रह

जन एक्सप्रेस/ उत्तरकाशी  : बुधवार को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी के ब्लड बैंक में संत निरंकारी मिशन (ब्रांच बड़ेथी) की ओर से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से एकत्रित रक्त का उपयोग आपातकालीन स्थितियों में मरीजों की जान बचाने के लिए किया जाएगा।

CMO ने किया शिविर का उद्घाटन

रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. बी.एस. रावत और जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. पी.एस. पोखरियाल ने किया। उन्होंने संत निरंकारी मिशन के इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है।

युवाओं में दिखा भारी उत्साह

शिविर में कुल 21 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जबकि 40 अन्य लोगों ने भविष्य में रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण कराया। रक्तदान के पश्चात सभी दाताओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्मान पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

ये रहे उपस्थित: इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अमित डोगरा, वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन मनोज नौटियाल, प्रदीप चौहान, नर्सिंग अधिकारी कुलदीप सोमड़ी सहित संत निरंकारी मिशन के मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी, विवेकानंद नौटियाल और विजय राणा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button