
जन एक्सप्रेस /नई दिल्ली :- नागरिक संगठन CJP (Citizens for Justice and Peace) से जुड़े सौरभ दास ने केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कहा कि बैठक सकारात्मक रही, लेकिन अभी तक उनकी मांगों को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।
मुलाकात के बाद सौरभ दास ने कहा कि जेपी नड्डा ने भरोसा दिलाया है कि वह इस मामले पर उचित स्तर पर बातचीत करेंगे, हालांकि फिलहाल कोई पक्का वादा या निर्णय नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और प्रदर्शनकारी तब तक पीछे नहीं हटेंगे, जब तक उनकी मांगों पर संतोषजनक निर्णय नहीं लिया जाता।
सौरभ दास ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की अपेक्षा है कि संबंधित पक्ष उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगा और जल्द समाधान की दिशा में पहल होगी। फिलहाल आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।







