उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, जौनपुर में संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर:  हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शहर के रघुवंशी होटल सभागार में ‘सोशल मीडिया के बढ़ते वर्चस्व में वास्तविक पत्रकारों की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन तहलका संवाद एवं फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

वास्तविक पत्रकारों की स्थिति चिंताजनक: यशवंत सिंह

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत सिंह ने कहा कि वर्तमान दौर में वास्तविक पत्रकार दुर्दशा का शिकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष पत्रकार या तो मुकदमों और दबावों के कारण जेल पहुंच रहा है या फिर पर्दे के पीछे गुम होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकारों के बढ़ते दबाव, मीडिया संस्थानों की राजनीतिक झुकाव वाली नीतियों और सोशल मीडिया ट्रोलिंग के कारण स्वतंत्र पत्रकारिता चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही है। आज सोशल मीडिया के विस्तार के साथ हर व्यक्ति खुद को पत्रकार मानने लगा है, जिससे पेशेवर पत्रकारिता की गुणवत्ता और विश्वसनीयता प्रभावित हुई है।

सरकार और जनता के बीच सेतु बने पत्रकार: गिरीश चंद्र यादव

उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता का अर्थ केवल सरकार की कमियों को उजागर करना नहीं, बल्कि समाज में हो रहे सकारात्मक बदलावों और विकास कार्यों को भी जनता तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों की भूमिका सरकार और आमजन के बीच एक मजबूत सेतु की तरह होनी चाहिए, ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा

लोकतंत्र सेनानी एवं पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रिंट मीडिया के आरंभिक दौर से लेकर वर्तमान डिजिटल युग तक पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वहीं, कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन, पूर्व एमएलसी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उसकी भूमिका पर सवाल उठाने से पहले समाज को आलोचना सहने की क्षमता भी विकसित करनी चाहिए।

कार्यक्रम में राज्य पुरस्कार से सम्मानित प्राचार्य डॉ. जंग बहादुर सिंह ने मीडिया की ताकत और प्रभाव पर अपने विचार रखे। आरएसएस के जिला संघ चालक एवं प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह ने पत्रकारिता को चुनौतीपूर्ण और जिम्मेदारीपूर्ण पेशा बताया।

वरिष्ठ पत्रकारों का हुआ सम्मान

समारोह में पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राम सिंगार शुक्ल गदेला, अब्दुल हक अंसारी और केदारनाथ सिंह सहित कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने लगभग पांच दशक तक पत्रकारिता के विभिन्न दौरों को करीब से देखा और जिया।

इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार राजेश श्रीवास्तव, डॉ. नासिर खान, संतोष सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, रुद्र प्रताप सिंह, जावेद अहमद, मनोज उपाध्याय, आरिफ अंसारी, मिथिलेश सिंह गुड्डू, हसनैन कमर दीपू, राजन मिश्रा, राज सैनी, दिलीप शुक्ला, भूलेश्वर पुष्कर, रवि श्रीवास्तव, मसूद अहमद, आमिर अब्बास, इमरान अब्बास, विनोद विश्वकर्मा और सलमान शेख को भी सम्मानित किया गया।

विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी मिला सम्मान

कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा, उद्योग और तकनीकी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कई हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें प्रदीप सिंह सफायर, डॉ. जंग बहादुर सिंह, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. राजन तिवारी, डॉ. हबीबुल्लाह, डॉ. लाल बहादुर सिद्धार्थ, प्रतीक श्रीवास्तव, जितेंद्र यादव, राजेंद्र कुमार, संजय सेठ, निखिलेश सिंह, राहिल शेख, हर्षित सिंह रघुवंशी, चंद्र प्रकाश सिंह, वासु अग्रहरि और सिद्धार्थ सिंह प्रमुख रहे।

सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली जूरियत ज़हरा तथा जिले में स्वच्छता कार्यों के लिए खुशबू यादव को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया जबकि आभार हसनैन कमर दीपू ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. तस्लीम फातिमा, आज़ादर हुसैन, नायाब हुसैन सोनू, श्रीकांत सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button