मध्यप्रदेश

मोदी सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों पर केंद्रित कार्यक्रमों में शामिल होंगे वरिष्ठ नेता

भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान में केन्द्रीय मंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी अलग-अलग लोकसभाओं में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज (शनिवार) केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली नर्मदापुरम, पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी पकंजा मुंडे जबलपुर और राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य प्रिया सेठी विदिशा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

आशीष अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली आज नर्मदापुरम प्रवास पर रहेंगे। वे प्रातः 10ः15 बजे संपर्क से समर्थन के अंतर्गत भीलटदेव के महंत दर्वेश्वर महाराज सहित सामाजिक एवं प्रतिष्ठित नागरिकों से संवाद करेंगे। प्रातः 11ः30 बजे पुरानी इटारसी में संपर्क से समर्थन के अंतर्गत ब्रजकिशोर पटेल, शैलेश अग्रवाल, चंद्रकांत अग्रवाल, डॉ. अनिल सिंह एवं प्रोफेसर सीरिया के निवास पर भेंट करने के पश्चात दोपहर 1ः30 बजे भरत वर्मा के निवास पर भोजन करेंगे। दोपहर 3.30 बजे नर्मदापुरम में पार्टी कार्यालय में पत्रकार-वार्ता एवं सायं 4 बजे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की कार्यशाला को संबोधित करने के पश्चात सायं 5 बजे कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। केन्द्रीय मंत्री तेली सायं 6 बजे मॉ नर्मदा के दर्शन एवं पूजन करेंगे।

पंकजा मुंडे जबलपुर मेंः राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे आज जबलपुर प्रवास पर रहेंगी। पंकजा मुंडे दोपहर 1:00 बजे होटल जैक्सन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगी। दोपहर 1:30 बजे सोशल मीडिया एंफ्लूऐंसर्स मीट को संबोधित करेंगी। दोपहर 3:30 बजे रानीताल स्थित फ्लाई ओवर ब्रिज एवं राइट टाउन स्टेडियम का भ्रमण करेंगी। शाम 5:00 बजे गैरिसन ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगी। रात्रि 8:00 बजे उत्तर मध्य विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन पर चर्चा करेंगी।

प्रिया सेठी विदिशा मेंः राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य प्रिया सेठी आज विदिशा प्रवास पर रहेंगी। वे विदिशा में प्रातः 10:30 बजे संपर्क से समर्थन के अंतर्गत अरविंद दुबे के निवास पर भेंट एवं प्रातः 11:00 बजे कैलाश माहेश्वरी, सुनील माहेश्वरी के निवास पर उनसे भेंट करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button