अपराधउत्तर प्रदेशचित्रकूटराज्य खबरें

चित्रकूट में युवक की निर्मम हत्या, शव कुएं में फेंकने से क्षेत्र में सनसनी

जन एक्सप्रेस, चित्रकूट: सरधुआ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ब्योहरा में एक अधेड़ व्यक्ति अवधेश मिश्रा उर्फ भूरा (52 वर्ष) की हत्या की सनसनीखेज घटना ने गांव में आक्रोश पैदा कर दिया। अवधेश मिश्रा रोजाना की तरह बृहस्पतिवार रात अपने ट्यूबवेल पर सोने गए थे, लेकिन कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। घटना स्थल पर खून के निशान मिलने से हत्या का मामला स्पष्ट हो रहा है।

पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक, एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कुएं से निकालकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक सरधुआ, आशुतोष तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। परिजनों द्वारा तहरीर दी जाने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, ग्रामीणों में आक्रोश
मृतक अवधेश मिश्रा के परिवार में चार पुत्र, दो पुत्रियां और पत्नी मालती हैं, जो घटना के बाद से गहरे सदमे में हैं। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की सच्चाई और स्पष्ट होगी।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button