उत्तर प्रदेशमहोबा

अटल स्मृति सम्मेलन के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री के अतुलनीय योगदान पर डाला गया प्रकाश

जन एक्सप्रेस/महोबा l भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में शनिवार को सदर विधानसभा का अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। अटल सम्मेलन के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रामकेश निषाद और विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर तथा सदर विधायक राकेश गोस्वामी के प्रतिनिधि रोहित शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अभियान के जिला संयोजक योगेश मिश्रा एवं सम्मेलन के संयोजक जयपाल सिंह विशेष रूप से मंचासीन रहे। इसके अतिरिक्त मंच पर पूर्व राज्य मंत्री सिद्धगोपाल साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सम्मेलन का संचालन जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा द्वारा किया गया सम्मेलन में जिले के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे जिन्होंने सिद्धांत, विचार और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते रहे। उन्होंने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में किया गया l पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की सामरिक शक्ति का प्रतीक बना और देश को विश्व पटल पर मजबूत पहचान दिलाई गई है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल की सरकार द्वारा गांव को विकसित करने के लिए उन्होंने योजना के तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने गांव-गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। विशिष्ट अतिथि राजेश सिंह सिंगर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक कुशल प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि संवेदनशील कवि और दूरदर्शी राष्ट्रनायक थे। उन्होंने सामाजिक समरसता, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए जो योजनाएं शुरू कीं वे आज भी देश की प्रगति का आधार हैं। अटल जी का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने राजनीति में शुचिता, मर्यादा और संवाद की संस्कृति को स्थापित किया। उन्होंने कहा कि आज के कार्यकर्ताओं को अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ना चाहिए और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने अटल जी के जीवन के विभिन्न प्रसंगों, उनके प्रधानमंत्री काल में लागू की गई ऐतिहासिक योजनाओं तथा भारत की राजनीति में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ किया गया। इस मौके पर भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button