उत्तराखंड
मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि आवंटन पर स्वास्थ्य मंत्री ने ली बैठक

देहरादून । मेडिकल कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल के लिए स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक डा. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी पौड़ी, सीडीओ पौड़ी, एनआईटी उत्तराखण्ड़ के निदेशक, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने सिंचाई विभाग की जीवीके जल विद्युत परियोजना को अस्थाई तौर पर दी गई भूमि, श्रीनगर में बनने जा रहे मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि आवंटन और श्रीनगर में मौजूद यूकाडा की भूमि को एनआईटी श्रीनगर को आवंटित करने को लेकर बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिये, जिससे कि एनआईटी उत्तराखण्ड समेत अन्य संस्थानों का विस्तार हो सके।






