उत्तर प्रदेशकानपुरराजनीति

सपा  चली मतदाता के द्वार अभियान में मिल रहा समर्थन: हाजी फजल महमूद 

Listen to this article
जन एक्सप्रेस 

कानुपर  नगर। सपा  चली मतदाता के द्वार अभियान के तहत रविवार को  गोविंद नगर विधान सभा क्षेत्र मे महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद  के नेतृत्व मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक गोविंदा नगर विधानसभा अध्यक्ष आकाश यादव एवं महासचिव मोहम्मद इमरान सिद्दीकी रहे । फजल महमूद ने अपने संबोधन में कहा कि मतदाता जागरूकता विशेष अभियान में सपा को जनता का भरपूर समर्थन मिलने से यह साबित हो गया है कि जनता भाजपा की जुमलेबाजी झूठ व जन विरोधी नीतियों से उब चुकी है और जनता अब बदलाव लाना चाहती है क्योंकि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है इस सरकार ने जनता से किया एक भी वादे पूरे नहीं किये तथा भाजपा ने देश वा समाज को हिंदू मुस्लिम के नाम पर दो भागों में बाट कर जनता के साथ विश्वास घात किया है जनता अब भाजपा का असली चेहरा पहचान चुकी है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू गोविंद नगर आकाश यादव महासचिव इमरान खान,श्याम सिंह यादव बबलू डा.निसार, अमरजीत यादव,विराट तोमर,भोला खान,मारूफ खान,बृजलाल यादव,नफीस अहमद,मयंक सोनकर असलम सिद्दीकी,आजाद खान,रजी खान,वजी खान अकील अहमद,हसन अली, नसीम बब्लु बकाई आदि लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button