
जन एक्सप्रेस/ अमेठी : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी ने प्रज्ञा क्लब की शुरुआत की घोषणा की। यह क्लब जिले की छात्राओं और महिलाओं के विकास के लिए काम करेगा। कार्यक्रम में सैनिक स्कूल की प्रिंसिपल गीता महादिक, अंतरराष्ट्रीय शूटर सुधा सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी और मिस यू पी फलक नाज समेत कई प्रतिष्ठित महिलाएं उपस्थित रहीं।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए महिलाओं को प्रेरित किया और कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं, उन्हें चुनौतियों से घबराने के बजाय डटकर मुकाबला करना चाहिए। प्रज्ञा क्लब के माध्यम से महिलाओं और छात्राओं के लिए विभिन्न गतिविधियां और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे वे अपने क्षेत्र में नई पहचान बना सकें। इस अवसर पर स्कूली बच्चों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही। इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।






