उत्तराखंड

केदारनाथ व महाराष्ट्र चुनाव में हिंदुत्व की विजय पर गोलू देवता मंदिर में हुई विशेष पूजा

देहरादून । उत्तराखंड के केदारनाथ विधानसभा सीट और महाराष्ट्र चुनाव में हिंदुत्व की विजय होने पर चंपावत के ऐतिहासिक न्याय देवता गोलू देवता मंदिर में रविवार को विशेष पूजा-अर्चना किया गया। यह आयोजन माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून के संस्थापक आचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने कराया।

मंदिर के महंत जोगिंदर नाथ और मुख्य पुजारी आचार्य बसंत वल्लभ पांडेय ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा संपन्न करवाई। पूजा के

दौरान चंपावत व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास साह, डॉ. मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, जगदीश गौड़ समेत कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। आचार्य डॉ. बिपिन जोशी गोलू देवता की कृपा के प्रतीक स्वरूप यहां का प्रसाद और भभूति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट की जाएगी। इसके साथ ही प्रसाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक भी पहुंचाया जाएगा। जोशी ने कहा कि यह पूजा न केवल चुनाव विजय पर कृतज्ञता प्रकट करने का माध्यम था, बल्कि इसे हिंदुत्व की शक्ति और सांस्कृतिक चेतना का उत्सव के रूप में भी मनाया गया। इस आयोजन में गोलू देवता की महिमा और राष्ट्रीय एकता के प्रति आस्था का भाव प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button