उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

उपनिरीक्षक शिवाकांत पाण्डेय को मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक, एसपी ने किया सम्मानित

जन एक्सप्रेस/हरदोई: जनपद हरदोई में पुलिस विभाग के लिए गौरव का क्षण तब आया जब अरवल थाने में तैनात उपनिरीक्षक शिवाकांत पाण्डेय को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त “अति उत्कृष्ट सेवा पदक” से सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने उन्हें पदक पहनाकर सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की।

जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक शिवाकांत पाण्डेय का हाल ही में सीतापुर जनपद से स्थानांतरण होकर हरदोई के अरवल थाने में आगमन हुआ है। सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली तथा पुलिस सेवा के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान न केवल संबंधित अधिकारी के उत्कृष्ट कार्यों की पहचान होते हैं, बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनते हैं। गृह मंत्रालय द्वारा दिया जाने वाला अति उत्कृष्ट सेवा पदक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उल्लेखनीय, अनुकरणीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रताप सिंह सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उपनिरीक्षक शिवाकांत पाण्डेय को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button