देशब्रेकिंग न्यूज़

गुजरात के मोरबी में अचानक केबल ब्रिज टूटा, 30 लोगों की मौत

Listen to this article

 

अहमदाबाद। ब्रिज अचानक टूटने से पुल पर सवार करीब 150 लोग डूब गए। उनमें से अब तक तीस लोगों की मौत की खबर है। ऐसा अनुमान है कि जिस समय यह पुल गिरा उस समय 150 से 400 लोग उस पर सवार थे। वर्तमान में अच्छे तैराक स्वामीनारायण मंदिर के पास नदी में गोता लगाकर लोगों की जान बचा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंत्री बृजेश मेरजा के अलावा रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से जानकारी मांगी व हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार आर्थिक मदद देने की घोषणा की। बता दें कि पहले इस ब्रिज को 6 महीने के लिए रेनोवेशन के लिए बंद कर दिया गया था। 2 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार के बाद नए साल के दिन ही पुल को दर्शकों के लिए खोला गया था।

पुल पर 300 के करीब लोग थे मौजूद
मोरबी में करीब 500 साल पहले रियासत काल में बनाया गया झूलता पुल रविवार शाम अचानक टूट गया। पुल पर 300 के करीब लोग मौजूद थे जो सभी मच्छू नदी में जा गिरे। पुल के साथ नदी में गिरे लोग तैरते व पुल के केबल के जरिए ऊपर चढते नजर आए। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट कर बताया कि वे प्रशासन के साथ संपर्क में हैं तथा पीडितों की सभी तरह की मदद करने के लिए फायर, स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजी गई हैं। पुल पर तीन सौ से अधिक लोग होने की बात कही जा रही है। पुल के साथ नीचे गिरकर बेहोश हुए लोगों की संख्या काफी बताई जा रही है तथा इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ सकती है। अपुष्ट सूत्र अब तक 30 लोगों के मरने की पुष्टि‍ कर रहे हैं। गुजरात CM ने कहा कि मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। मैं आज अपने सभी आगामी कार्यक्रमों को रद्द करके मोरबी के लिए रवाना हो रहा हूं।

 

 

 

Show More

Related Articles

Back to top button