उत्तर प्रदेशबाराबंकी

सरकारी संस्थान सहित गांव-गांव दिलाई गई पंचप्रण की शपथ

जन एक्सप्रेस/ज्ञानेंद्र वर्मा

रामनगर-बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे देश में आयोजित होने वाले मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत बुधवार को विकासखंड रामनगर के प्रत्येक सरकारी कार्यालय में संबंधित अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को पंच प्रण की सौगंध दिलाई। यहां तहसील रामनगर में एसडीएम अनुराग सिंह ने लोगों को पंच प्रण की शपथ दिलाई। खंड विकास अधिकारी रामनगर अमित कुमार त्रिपाठी ने ब्लाक कर्मचारियों के हाथों में माटी का दिया देकर पंच प्रण की शपथ दिलाई। साथ ही प्रभारी निरीक्षक रामनगर ने कोतवाली में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इसी तरह नवागत सीएचसी अधीक्षक लव भूषण गुप्ता नें सामुदायिक केंद्र के समस्त कर्मचारियों को पंचप्रण की शपथ दिलाई।

 शपथ का प्रारूप

मैं शपथ लेता हूं कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाऊंगा। मैं शपथ लेता हूं कि गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। मैं शपथ लेता हूं कि देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करूंगा और इसके उत्थान के लिए सदैव कार्य करता रहूंगा। मैं शपथ लेता हूं कि देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयास करता रहूंगा। मैं शपथ लेता हूं कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करूंगा। मैं शपथ लेता हूं कि मैं देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर राष्ट्र की रक्षा सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहूंगा।

 गांव-गांव दिलाई गई शपथ

विकासखंड रामनगर के प्रत्येक गांव में ग्राम विकास अधिकारियों ने ग्राम प्रधान सहयोग से पंचप्रण शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया। ग्राम पंचायत सचिव कमलेश यादव ने पूरे जबर उटखरा, बरियारपुर, अशोकपुर, सचिव आशीष वर्मा ने अमलोरा, नहा मऊ, अखिलेश कुमार दुबे ने बड़नपुर, गर्री, सचिव बीना ने निजामपुर, तेलियानी, ऋषभ पांडेय ने विछलका, कटियारा,सहित सभी 76 ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव की उपस्थिति में लोगों को शपथ दिलाई गई।विकासखंड परिसर में संपन्न हुए शपथ कार्यक्रम में एडीओ पंचायत रामआसरे, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति चंद्रा, प्रधान सहायक मोहम्मद सरवर हुसैन, कंप्यूटर ऑपरेटर गोविंद मौर्य, राज कमल पटेल एकाउंटेंट अशोक आनंद, तकनीकी सहायक प्रमोद कुमार, राजेंद्र वर्मा, के सी वर्मा, आफताब हुसैन, सर्वजीत वर्मा, दिलीप शर्मा, हृदेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button