वायरल

उपचुनाव को लेकर अखिलेश और जयंत के बीच बनी बात

उत्तर प्रदेश:  उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के बीच सीटों को लेकर बात बन गई है। वैसे तो दोनों ही दल गठबंधन में हैं लेकिन उपचुनाव में दोनों किस सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे, इसको लेकर पेंच फंसा रहा था। ऐसे में समाजवादी पार्टी ने अपने कुनबे को मजबूत रखने की कोशिश में आरएलडी को भी एक सीट पर चुनाव लड़ने मौका दिया है। समाजवादी पार्टी के मुताबिक उत्तर प्रदेश उपचुनाव में अपने सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल के साथ मिलकर वह मैदान में उतरेगी। जानकारी में यह भी बताया गया है कि एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं, दूसरी विधानसभा सीट पर आरएलडी के उम्मीदवार मैदान में होंगे।

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से मैनपुरी लोकसभा सीट रिक्त हुई थी। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होंगे जिसमें समाजवादी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसके अलावा रामपुर विधानसभा सीट भी आजम खान को दोषी ठहराए जाने के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर भी उपचुनाव होने हैं। यहां पर भी समाजवादी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं, पश्चिम उत्तर प्रदेश की खतौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक को सजा सुनाए गया था जिसके बाद से उनके सदस्यता रद्द हो गई। यहां पर राष्ट्रीय लोक दल अपने उम्मीदवार को उतारने जा रही हैं। आपको बता दें कि दोनों ही दलों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ा था। राज्यसभा चुनाव में भी दोनों दल एक साथ थे। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर तथा खतौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर 5 दिसंबर को मतदान होना है। 10 नवंबर से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने को लेकर आखिरी तारीख 17 नवंबर है। सबसे ज्यादा निगाहे रामपुर और मैनपुरी उपचुनाव पर है। मैनपुरी जहां मुलायम सिंह यादव का गढ़ माना जाता है तो वही रामपुर में हमेशा आजम खान का दबदबा देखने को मिलता है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button