कानपुर

देश की तरक्की के लिए तकनीकी शिक्षा को मिलना चाहिए बढ़ावा : लेफ्टिनेंट जनरल कलेर

Listen to this article

जन एक्सप्रेस संवाददाता
कानपुर नगर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में शनिवार को लेफ्टिनेंट जनरल आलोक सिंह कलेर ने आईआईटी के छात्रों को एक वीडियो के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की के लिए तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दिया जाना चाहिये। आईआईटी के छात्र सेना में भी बेहतर करियर बना सकते हैं।
आईआईटी कानपुर में मोटिवेशनल लेक्चर की श्रृंखला में शनिवार को आर्मी कमांडर साउथ वेस्टर्न कमांड लेफ्टिनेंट जनरल आलोक सिंह कलेर ने एक वीडियो संदेश जारी कर आईआईटी के छात्रों को आनलाइन व्याख्यान दिया। आईआईटी में एनसीसी के प्रभारी अधिकारी कर्नल अशोक मोर ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल आलोक सिंह कलेर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला, भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के 70वें कोर्स के और बांग्लादेश के राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के पूर्व छात्र हैं।
जनरल रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन से विज्ञान में परास्नातक, महू के आर्मी वार कॉलेज से मास्टर ऑफ फिलॉसफी (मैनेजमेंट) हैं। उन्होंने जनवरी 2003 से अक्टूबर 2005 तक 68 आर्मर्ड रेजिमेंट की कमान संभाली और फिर 2014 से 2015 तक 31 बख्तरबंद डिवीजन (व्हाइट टाइगर डिवीजन) की कमान संभाली। राष्ट्र के लिए उनकी सेवा के लिए उन्हें 2015 में विशिष्ट सेवा पदक और वर्ष 2020 में पीवीएसएम से सम्मानित किया गया था। वह 13 जनवरी 2018 से 26 जनवरी 2019 तक खरगा कोर कमांडर थे। लेफ्टिनेंट जनरल आलोक सिंह कलेर ने 1 सितंबर 2019 से दक्षिण पश्चिमी कमान की कमान संभाली। लीडरशिप पर आईआईटी कानपुर के छात्रों को संबोधित करते हुए जनरल ने कहा कि नेतृत्व लोगों को स्वेच्छा से वही करने/करवाने की कला है जिसको करने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने नेतृत्व को एक विज्ञान और एक कला बताया। विज्ञान वो सब ज्ञान है, जो आपके पास है, चाहे वह तकनीकी हो या मानवीय संपर्क और कला वो है, जब आप भविष्य के लिए योजना बनाने के लिए यह सब ज्ञान एक साथ रखते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह योजना आपकी है और कलाकार आप हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य की भविष्यवाणी करने का सबसे अच्छा तरीका इसे बनाना है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे उन पर वैज्ञानिक काम करें और अपने अन्दर के सर्वश्रेष्ठ कलाकार को बाहर लाएं। उन्होंने प्रथम वर्ष के छात्रों को आने वाले समय और जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button