कानपुर

बादलों की आवाजाही से पांच डिग्री नीचे चल रहा तापमान, बारिश की संभावना

Listen to this article

कानपुर । चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने से कानपुर मण्डल सहित आस-पास के जनपदों में बीते चार दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कभी बूंदाबांदी तो कभी आसमान में छाये बादलों से तापमान सामान्य से कम हो गया है। हालांकि रविवार को तापमान बढ़ा लेकिन अभी भी 5.3 डिग्री सामान्य से नीचे रहा। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा और हल्की बारिश की संभावना है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान पर बना हुआ है। निचले स्तरों में इस सिस्टम से उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश तक एक ट्रफ चल रही है। एक और ट्रफ उप हिमालयी पश्चिम बंगाल से आंतरिक ओडिशा तक देखा जा रहा है। इससे कानपुर सहित उत्तर प्रदेश के मौसम में बीते चार दिनों से बदलाव हुआ है। हालांकि आज हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम हो गईं जिससे तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई है।

बताया कि अधिकतम तापमान 35.0 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 69 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 45 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 4.1 किमी प्रति घंटा रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button