देश

गर्मी से अभी राहत नहीं, पलामू सबसे गर्म जिला रहा

Listen to this article

रांची । झारखंड में लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि मंगलवार को रांची के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होगी, लेकिन इससे लोगों को उमस और गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद कम है। मंगलवार को भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहेगा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राजधानी रांची सहित आसपास के जिलों में कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान हवा भी चलेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आने वाले दो दिनों के दौरान राज्य के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना है। इसके बाद तापमान में वृद्धि की संभावना नहीं बतायी गयी है। राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार हो चुका है। 22 मई को पलामू सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 44. 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गढ़वा और देवघर का तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस, बोकारो, गिरिडीह, गोड्डा, रामगढ़, रामगढ़, सिमडेगा का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि रांची का तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस बताया।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने सोमवार को बारिश के संबंध में अलर्ट जारी किया, जहां गुमला और लोहरदगा में बारिश की चेतावनी दी गयी। विभाग ने बताया कि बारिश के साथ इन जिलों में थंडरिंग और तेज हवाएं भी चलेंगी। उन्होंने बताया कि 23 मई के बाद 25 मई को भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात होगा। इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा होगी। इन इलाकों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, दवेघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़, हजारीबाग शामिल है। वहीं, राज्य का मध्य, पश्चिमी भागों में बारिश की संभावना नहीं जतायी गयी है। इसमें राजधानी रांची समेत शेष जिला शामिल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button