उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर

अध्यक्ष आशारानी कबीर से कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर आई खुशी

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर: कुरारा नगर पंचायत अध्यक्ष अशारानी कबीर से कम्बल पाकर जरुरत मंदों के चेहरे पर दिखी खुशी। कुरारा नगर पंचायत अध्यक्ष और कार्यकुशल अधिशाषी अधिकारी,सरीला एसडीएम बलराम गुप्ता के नेतृत्व में भव्य कम्बल वितरण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के आश्रित, असहाय और जरूरतमंद महिलाओं के साथ ही पुरुषों को 500 कंबल बांटे गये।
इस मौके पर खासतौर से अपने वख्त के भाजपा के बेहतरीन जिला अध्यक्ष रहे सुनील पाठक, राजीव लोचन पालीवाल मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की शानदार


पहल सर्दियों की कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंदों को गर्माहट पहु़चाने की एक बेहतरीन कोशिश है। अध्यक्ष की कोशिशों से बड़ी तादाद में जरुरत मंदों के परिवारों को भीषण ठंड से राहत मिली है। कम्बल पाकर लोगों ने नगर अध्यक्ष का दिल से धन्यवाद अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button