:जौनपुरउत्तर प्रदेशराज्य खबरें

ट्रैक्टर ने अज्ञात महिला को रौंदा दर्दनाक मौत

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: केराकत जौनपुर रेल मार्ग के मुरलीपुर ग्राम रेलवे अंडरपास के समीप गुरुवार को सुबह लगभग 6:00 बजे ईंट से लदे ट्रैक्टर से कुचलकर एक अज्ञात महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।केराकत रेलवे स्टेशन के पश्चिम लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित मुरलीपुर ग्राम में रेलवे अंडरपास के दक्षिण यादव बस्ती के समीप हुई ट्रैक्टर दुर्घटना में मृत अज्ञात महिला उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष बताई जाती है। मृतक महिला कहां की थी यह समाचार प्रेषण तक ज्ञात नहीं हो सका है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया ।केराकत कोतवाली पुलिस ने सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच कर जांचों उपरांत शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम हेतु जौनपुर भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button