खाना-खज़ाना

गर्मी में कच्चे आम की मदद से बनाएं जा सकती हैं ये ड्रिंक्स

Listen to this article

गर्मी के मौसम में हम सभी आम जरूर खाते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो कच्चे आम की मदद से कुछ ड्रिंक्स भी बना सकते हैं। कच्चे आम की मदद से बनने वाली ये ड्रिंक्स पीने में काफी टेस्टी होती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको गर्मी के मौसम में कच्चे आम की मदद से बनने वाली कुछ ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं-

आम पन्ना

गर्मी में कच्चे आम की मदद से आम पन्ना घर-घर में बनाया जाता है।

आवश्यक सामग्री-

– 2 कच्चे आम

– 1/2 कप चीनी या गुड़

– 1 चम्मच काला नमक

– 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर

– पुदीने के पत्ते

– ठंडा पानी

आम पन्ना बनाने का तरीका-

– कच्चे आमों को नरम होने तक उबालें।

– ठंडा होने पर छीलकर गूदा निकाल लें।

– गूदे को चीनी या गुड़, काला नमक और भुना जीरा पाउडर के साथ मिला लें।

– मिश्रण में ठंडा पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

– पुदीने की पत्तियों से सजाकर परोसें।

कच्चे आम की आइस्ड टी

अगर आपको चाय पीने का शौक है तो आप कच्चे आम की मदद से आइस्ड टी बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री-

– 2 कच्चे आम

– 2 कप ब्लैक टी

– 2 चम्मच चीनी

– नींबू के टुकड़े

– पुदीने के पत्ते

– बर्फ के टुकड़े

कच्चे आम की आइस्ड टी बनाने का तरीका-

– कच्चे आमों को नरम होने तक उबालें, फिर छीलकर गूदा निकाल लें।

– आम के गूदे को चीनी के साथ चिकना होने तक मिलाएं।

– आम की प्यूरी को ब्लैक टी के साथ मिलाएं।

– अब इसमें बर्फ के टुकड़े डालें।

– इसे नींबू के टुकड़े और पुदीने की पत्तियों के साथ सजाकर सर्व करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button