उत्तर प्रदेश

घंटाघर, गाज़ियाबाद में कार सवारों द्वारा तीन लोगों की मौत परिजनों का सड़क जाम, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

जन एक्सप्रेस, गाजियाबाद :बीती रात गाज़ियाबाद के घंटाघर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहाँ कार सवार कुछ अज्ञात लोगों ने सड़क किनारे खड़े तीन व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस की तरफ से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, न ही आरोपियों की पहचान या गिरफ्तारी को लेकर कोई प्रगति दिखी है।घटना के विरोध में मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में एकत्र होकर गाज़ियाबाद के कालकाजी चौक पर शवों को लेकर धरने पर बैठ गए और सड़क जाम कर दिया। मौके पर हजारों की भीड़ जमा हो गई, जिससे पूरे इलाके में यातायात बाधित हो गया। लोगों का गुस्सा साफ झलक रहा है और उनका कहना है कि पुलिस की धीमी कार्रवाई मामले पर गंभीर सवाल खड़े करती है।परिजनों की मांग है कि आरोपी कार सवारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए और पुलिस पर हो रही लापरवाही की जांच कराई जाए। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, लेकिन भीड़ का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button