:जौनपुरjaunpurउत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर: मीरगंज थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौत

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर मीरगंज थानांतर्गत गांव किशुनदासपुर निवासी पवन ऊमर वैश्य उर्फ पिंटू (40 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मछलीशहर-जंघई रोड पर कल रात वह टहल रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम, गांव में शोक की लहर।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button