उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोईहरदोई

हरदोई पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़,3 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, 6 गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/हरदोई: हरदोई जिले की टड़ियावां पुलिस ने सर्राफा कारोबारी सर्वेश रस्तोगी और उनके बेटे से 3 अप्रैल को हुई लूट के मामले में छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है।लोकेशन मिलने पर पुलिस ने दधनामऊ पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया।दो बाइकों पर सवार छह बदमाश पुलिस को देखकर फायरिंग करने लगे।पुलिस की जवाबी फायरिंग में सीतापुर के प्रियांशु वर्मा,प्रशांत शुक्ला और तुषार रस्तोगी के पैर में गोली लगी,जबकि सचिन कश्यप,अंशुमान और आशीष को दबोच लिया गया।पुलिस ने इनके पास से दो मोटरसाइकिलें,लूटा गया सोना-चांदी,नगदी और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

लूट की वारदात उस समय हुई थी जब बीते 3 अप्रैल को गोपामऊ के सर्राफा कारोबारी पिता-पुत्र कस्बा टड़ियावां से दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे।बाजार गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में रोककर डिग्गी से 450 ग्राम सोना, 1.5 लाख रुपये और 400 ग्राम चांदी छीन ली थी और वारदात को अंजाम देकर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button