उत्तर प्रदेशहरदोई

जिला पंचायत परिसर मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी निरंजन सिंह देव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जन एक्सप्रेस/हरदोई:  जिला पंचायत परिसर, हरदोई मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भूतपूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई स्मृतिशेष निरंजन सिंह देव की पुण्यतिथि स्मृति दिवस के रूप मे मनाई गई। इस अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल, अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा व् भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के सुपौत्र पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ त्रिलोकी सिंह गौर, उनके परिजन, जिला पंचायत सदस्यगण, प्रबुद्ध अधिवक्तागण व् क्षेत्रवासियों ने जिला पंचायत परिसर स्थित स्मृतिशेष निरंजन सिंह देव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि समर्पित कर, भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जिला पंचायत सभागार मे आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे निरंजन सिंह देव के राष्ट्रनिर्माण मे अमूल्य योगदान को नमन करते हुए मुख्य अतिथि नितिन अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए राष्ट्र की सेवा को अपना सर्वोच्च कर्तव्य माना। उनका त्याग, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा का भाव आज भी युवाओं को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि यह गौरवशाली अवसर केवल उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का ही नहीं, बल्कि उनके राष्ट्रसेवा और जनकल्याण को समर्पित जीवन से प्रेरणा लेने का दिन है। जिला पंचायत हरदोई द्वारा निरंजन सिंह देव के प्रति सम्मान व्यक्त करने हेतु किये गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि माह फ़रवरी 2026 मे जिला पंचायत द्वारा परिसर मे स्थापित निरंजन देव सिंह के प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण कार्य व् वाटिका निर्माण कराया गया है तथा उनकी पुण्य स्मृति को आगामी पीढ़ियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला पंचायत हरदोई मे उनकी पुण्यतिथि को प्रति वर्ष स्मृति दिवस के रूप मे आयोजित कराना निर्धारित हुआ है। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। ऐसे महान सेनानियों की स्मृतियों को संजोना और नई पीढ़ी तक उनके विचारों को पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामौतार शुक्ला ने तथा मंच सञ्चालन वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोकी सिंह गौर ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष अधिवक्ता संघ जेपी त्रिवेदी, वरिष्ठ समाजसेवी कीर्ति सिंह, महामंत्री अधिवक्ता संघ पंकज सिंह, क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष राजपाल सिंह, सुशील त्रिवेदी छोटे महाराज, सुरेश पाल सिंह, इन्द्रेश्वर नाथ गुप्ता, अविनाश मिश्रा, अरविन्द सिंह, हरिवंश सिंह, संदीप सिंह गौर, जिला पंचायत सदस्यगण, अधिवक्तागण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button