विदेश

रूसी हमले में यूक्रेन का गांव बुरी तरह क्षतिग्रस्त

यूक्रेन के दोनेत्स्क प्रांत का ओचेरेटीन गांव रूसी बलों के हमले में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और निवासियों को भागने को मजबूर होना पड़ा। ड्रोन से ली गई फुटेज में यह जानकारी सामने आई है।

रूसी सैनिक क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं और गोला-बारूद की कमी का सामना कर रही कीव की सेना पर लगातार हमले कर रहे हैं। यूक्रेन की सेना ने इस बात को स्वीकार किया कि रूसी सेना ओचेरेटीन गांव घुस चुकी है, जहां युद्ध से पहले तक करीब 3,000 लोग रह रहे थे।

यूक्रेन की सेना ने कहा कि अभी क्षेत्र में लड़ाई जारी है। ड्रोन की फुटेज में कोई एक भी व्यक्ति नजर नहीं आता लेकिन गांव की ऐसी कोई इमारत नहीं है, जो रूसी हमले का शिकार नहीं बनी हो। कई घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए देखे जा सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button