नगरीय निकाय चुनाव: चार मई मतदान दिवस पर जनपद में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

वाराणसी । नगर निकाय चुनाव में चार मई को मतदान दिवस पर जिले में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन अनुभाग ने सोमवार को प्रदेश के नगर निगमों के महापौर एवं पार्षदों तथा नगर पालिका परिषदों तथा नगर पंचायतों के अध्यक्षों एवं सदस्यों के सामान्य निर्वाचन-2023 विषयक राज्य निर्वाचन अयोग, उत्तर प्रदेश की नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन, 2023 में मतदान के लिए अधिसूचना जारी की।
जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम ने उ०प्र०शासन के दिये गये निर्देशों के अनुसार मतदान दिवस पर जनपद वाराणसी में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। उधर, जिला निर्वाचन ने सोमवार को नगर पंचायत गंगापुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर बनाये गये दो बूथों को भी देखा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सम्बन्धित क्षेत्र की आबादी और मतदाताओं की संख्या के बारे में एसडीएम राजातालाब से पूछताछ की।






