utrakhandउत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने टिहरी में बजरंग सेतु और हिलान्स हिमालयन भोजनालय का किया निरीक्षण

आनंद बर्धन ने बजरंग सेतु और हिलान्स हिमालयन भोजनालय का किया निरीक्षण

जन एक्सप्रेस / नई टिहरी: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने जनपद टिहरी गढ़वाल के तपोवन क्षेत्र में स्थित बजरंग सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश ने सेतु की इंजीनियरिंग संरचना, तकनीकी विशेषताओं तथा निर्माण संबंधी महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी. निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने परियोजना की प्रगति, निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक उपयोग की ऐसी परियोजनाओं में गुणवत्ता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।इसके बाद मुख्य सचिव ने नरेंद्रनगर विकासखंड के प्लास्डा स्थित हिलान्स हिमालयन भोजनालय का निरीक्षण किया। भोजनालय की संचालक बीना पुंडीर ने उन्हें प्रतिदिन आने वाले ग्राहकों, दैनिक बिक्री और वित्तीय सहायता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना को रीप परियोजना से 6 लाख रुपये, बैंक ऋण के रूप में 3 लाख रुपये तथा सीएलएफ कंट्रीब्यूशन के रूप में 1 लाख रुपये की सहायता प्राप्त हुई है।मुख्य सचिव ने भोजनालय परिसर के आसपास अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराने और मेनू को स्पष्ट एवं व्यवस्थित रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों और आगंतुकों को बेहतर सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय स्तर पर पर्यटन, स्वरोजगार और आजीविका से जुड़े ऐसे प्रयासों को सरकार द्वारा और अधिक सशक्त बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिल सके।निरीक्षण के दौरान डॉ. पंकज कुमार पांडेय (सचिव लोक निर्माण विभाग, औद्योगिक, खनन एवं आयुष विभाग), जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल, एसएसपी श्वेता चौबे, तपोवन नगर पंचायत अध्यक्ष विनीता बिष्ट, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिडियाल, डीडीओ मोहम्मद असलम, ईओ तपोवन अंजलि तथा बीडीओ श्रुति वत्स सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button