उत्तरकाशीउत्तराखंड

वीर अभिमन्यु नाटक और चक्रव्यूह की भव्य प्रस्तुति से गूंजा उत्तरकाशी

सैनिक दीपावली मेले में पौराणिक रंगमंच का दिव्य संगम

जन एक्सप्रेस उत्तरकाशी |आजाद मैदान उत्तरकाशी में चल रहे सैनिक दीपावली मेले के चौथे दिन पूजार गांव धनारी की लोकनाट्य टीम ने ‘वीर अभिमन्यु, चक्रव्यूह मंजन और पांडव गाथा’ की दिव्य और भव्य प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मेले में यह मंचन स्थानीय संस्कृति और महाभारत की गौरवगाथा का जीवंत प्रतिबिंब बना।पौराणिक मंचन में शामिल कलाकारों का अभिनय दर्शकों की तालियों से सराबोर हो गया। धनारी पट्टी की टीम ने यह साबित कर दिया कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत अब भी जीवंत और प्रेरणादायक है।

सम्मानित कलाकारों में शामिल रहे: ,अर्जुन: कृष्ण चंद्र सेमवाल ,युधिष्ठिर: शंभू प्रसाद उनियाल ,भीम: कन्हैया भट्ट ,नकुल: महिमानंद उनियाल ,सहदेव: शिवशंकर उनियाल ,अभिमन्यु: पंकज उनियाल ,उत्तरा: प्रीति कोटियाल ,दुर्योधन: रोशन लाल ,दुशासन: विजय लाल ,द्रोणाचार्य: चेतराम करण अजीत सेमवाल ,शकुनि: धर्मलाल शाह ,जयद्रथ: भगवती प्रसाद उनियाल ,अश्वत्थामा: रमेश सेमवाल ,ढोल वादक: नथी दास, दमाऊ वादक: नथी हलवान समिति द्वारा सभी कलाकारों को उनकी बेहतरीन प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया।

स्कूली प्रतिभाओं ने भी बिखेरा रंग

कार्यक्रम की सांस्कृतिक संध्या में जिले के कई स्कूलों ने भाग लिया।

प्रथम स्थान: विवेकानंद फाउंडेशन ,द्वितीय स्थान: अल्पाइन पब्लिक स्कूल, तिलोथ ,तृतीय स्थान: सहारा क्रिश्चियन एकेडमी

वीरांगनाओं को मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान भटवाड़ी ब्लॉक की 18 वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया गया। समिति द्वारा प्रत्येक को ₹1100 नकद, एक साड़ी और एक केरी बैग भेंट किया गया। संरक्षक मेजर आर.एस. जमनाल, अध्यक्ष सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह नेग ,मीडिया प्रभारी गोपेश्वर प्रसाद भट्ट त्रीशक्ति महिला समिति की संरक्षक जया पटेल, अध्यक्षा एकादशी महर, उपाध्यक्ष बबीता रमोला, कोषाध्यक्ष बीना भट्ट सैनिक दीपावली मेला जहां मनोरंजन का केंद्र बना, वहीं परंपरा और सम्मान की भावना को भी जीवंत करता रहा। आने वाले दिनों में और भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button