देश

भारत पाक सीमा पर जवानों की कलाई पर बांधे रक्षा सूत्र

जैसलमेर । सीमा सुरक्षा बल के क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर (उत्तर) की 166वीं वाहिनी के रामगढ़, सीमा चौकी बबलियानवाला, ऑप्स बेस तनोट पर सीमा जन कल्याण समिति जैसलमेर की बीस महिला सदस्यों ने जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।

सीमा चौकियों के कमाण्डरों ने सीमा पर तैनात जवानों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए सीमा जन कल्याण समिति राजस्थान का आभार प्रकट किया। समिति के संगठन मंत्री नीम सिंह ने बताया कि इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में देश की सुरक्षा पर डटे जवानों को महिलाओं ने राखी बांधी। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में पुरुष जवानों के साथ सभी महिला जवानों को भी रक्षा सूत्र बांधा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button