चित्रकूट में नवरात्रि के पावन अवसर पर हुआ कन्या पूजन,
ग्राम पंचायत कसहाई में विधिपूर्वक हुआ कन्या पूजन व कन्या भोज

जन एक्सप्रेस / चित्रकूट : शारदीय भोज कानवरात्रि के पावन अवसर पर ब्लॉक कर्वी की ग्राम पंचायत कसहाई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में परंपरागत रूप से कन्या पूजन एवं कन्या आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की उपस्थिति में नौ कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें प्रसाद और भोजन कराया गया।
बच्चों को उपहार, कार्यक्रम में उमड़ा श्रद्धा का भाव
कन्या भोज के उपरांत जिलाधिकारी ने उपस्थित बच्चों को उपहार भी वितरित किए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती रही। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि शारदीय नवरात्रि हमारी सनातन संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है, जो समाज को नारी शक्ति के सम्मान का संदेश देता है।
नारी शक्ति के सम्मान में प्रशासन की सहभागिता
कार्यक्रम में जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार व प्रसाद भेंट किए। समूचा आयोजन श्रद्धा, उल्लास एवं सामाजिक समरसता के साथ संपन्न हुआ।
वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण का संदेश
कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी जनमानस तक पहुंचा।इस विशेष अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीडी विश्वकर्मा, जिला दिव्यांग अधिकारी प्रियंका यादव, बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं।






