विदेश

अपने देश में सेफ क्यों नहीं है जापानी PM?

प्रधानमंत्री फुमिया किशिदा की सभा में ब्लास्ट हो गया। फुमियो किशिदा जब भाषण दे रहे थे उसी वक्त स्मोक बम से हमला किया गया। प्रधानमंत्री को सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षित निकाल लिया। पुलिस ने एक व्यक्ति को मौके से गिरप्तार भी कर लिया। ये हमला उस काले दिन की याद दिलाता है जब जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिजों आबे पर जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें उनकी मृत्यु हो गई थी। आबे के बाद ही किशिदा ने जापान की कमान संभाली थी। अब उनपर भी जानलेवा हमला हुआ है।
किशिदा पर वाकयामा में अटैक

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा शनिवार सुबह पश्चिमी जापान के एक बंदरगाह पर विस्फोट में बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने बताया कि किसी ने कार्यक्रम स्थल पर विस्फोटक फेंका था। पुलिस ने एक संदिग्ध को मौके पर ही दबोच लिया। विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ और किशिदा की शनिवार को प्रचार अभियान जारी रखने की योजना है।शिजों आबे की कर दी गई थी हत्या

इस घटना ने नौ महीने पहले किशिदा के पूर्ववर्ती शिंजो आबे की पश्चिमी शहर नारा में एक चुनाव प्रचार अभियान के दौरान हुई हत्या की यादें ताजा कर दी हैं। आबे की हत्या के लिए हमलावर ने कथित तौर पर देसी बंदूक से गोली चलाई थी। हमलावर तेत्सुया यामागामी पर हत्या और बंदूक नियंत्रण कानून के उल्लंघन समेत कई अन्य आरोप लगाए गए हैं। आबे के कथित हत्यारे ने जांचकर्ताओं को बताया था कि उसने जापान के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक आबे की हत्या इसलिए की थी, क्योंकि उनके एक धार्मिक समूह से संबंध थे, जिससे वह नफरत करता था।

पीएम मोदी ने की हमले की निंदा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक प्रचार अभियान के दौरान हुए विस्फोट में जापान के अपने समकक्ष फुमियो किशिदा के सकुशल बचने पर राहत जतायी और कहा कि भारत हिंसा के सभी कृत्यों की निंदा करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि जापान के वाकायामा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिंसक घटना के बारे में मालूम चला, जहां मेरे मित्र प्रधानमंत्री किशिदा मौजूद थे। शुक्र है कि वह सुरक्षित हैं।

शिंदो आबे- किशिदा पर अटैक में कितनी चीजें एक जैसी नजर आ रही

1. किशिदा पर बम से हमला किया गया था। शिजों आबे को गोली मारी गई थी।

2. किशिदा चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे और शिजों आबे भी चुनावी कैंपेन कर रहे थे।

3. किशिदा पर वाकायाम में अटैक हुआ था, आबे पर वाकायाम के पास ही नारा में अटैक हुआ।

4. किशिदा पर हमला करने वाला अकेला था, शिंजो आबे पर हमला करने वाला भी अकेला ही था।

5. किशिदा का हमलावर मौके पर ही पकड़ा गया था, आबे का हमलावर भी मौके पर ही पकड़ा गया था।

​क्या होता है स्मोक बम

स्मोक बम ऐसा बम होता है, जो धुआं पैदा करता है। इस बम से आमतौर पर ऐसा धमाका नहीं होता है। किसी को शारीरिक रूप से क्षति पहुंचाए। हालांकि कई बार इसका धुआं आंख और फेफड़े के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ये बम एक पाइप की तरह दिख रहा था।

कितना खतरनाक है स्मोक बम?

स्मोक बम रंगीन और सफेद दोनों ही तरह के हो सकते हैं। सुरक्षाबलों की ओर से इनका इस्तेमाल छिपने और दुश्मनों को कन्फ्यूज करने के लिए होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button