उत्तर प्रदेशलखनऊ

स्कूली बच्चों में अख़बार पढ़ने की आदत डालेगी योगी सरकार

मोबाइल की लत और बढ़ते स्क्रीन टाइम पर लगेगा अंकुश, सरकारी स्कूलों को जारी हुआ आदेश

जन एक्सप्रेस/लखनऊ।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने स्कूली बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। सरकार ने सरकारी स्कूलों में बच्चों को नियमित रूप से न्यूज़पेपर पढ़ने के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए संबंधित विभाग द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बढ़ती मोबाइल फोन की लत और अत्यधिक स्क्रीन टाइम को कम करना है। साथ ही अख़बार पढ़ने से बच्चों की सामान्य ज्ञान, भाषा कौशल, विचार शक्ति और समाज व देश-दुनिया की समझ को मजबूत करना भी सरकार की प्राथमिकता है।
शिक्षा विभाग के अनुसार, सरकारी स्कूलों में निर्धारित समय पर बच्चों को अख़बार पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। शिक्षक बच्चों को समाचारों पर चर्चा कराएंगे, जिससे उनमें तार्किक सोच और अभिव्यक्ति क्षमता का विकास हो सके।
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि न्यूज़पेपर पढ़ने की आदत बच्चों को डिजिटल दुनिया की लत से दूर रखने में मदद करेगी और उन्हें सूचना को समझने व विश्लेषण करने की क्षमता प्रदान करेगी। इससे बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ेगी और वे जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।योगी सरकार की इस पहल को अभिभावकों और शिक्षाविदों ने भी सराहा है। उनका कहना है कि यह निर्णय बच्चों के मानसिक और शैक्षणिक विकास के लिए बेहद लाभकारी साबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button