हाथरस में 17 जुलाई को महिला चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

जन एक्सप्रेस/हाथरस :- महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उनकी शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से 17 जुलाई 2026 को हाथरस के ग्राम कुम्हारई में महिला चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रेनू गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित होगा।
महिला अधिकारों पर किया जाएगा जागरूक
महिला चौपाल के दौरान महिलाओं को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों, महिला सुरक्षा, महिला कल्याणकारी योजनाओं तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें उपलब्ध सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।
शिकायतों का होगा मौके पर निस्तारण
चौपाल में उपस्थित महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को सुना जाएगा तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अधिक से अधिक महिलाओं से सहभागिता की अपील
प्रशासन ने जनपद की महिलाओं से अपील की है कि वे अधिक संख्या में महिला चौपाल में भाग लें, अपने अधिकारों की जानकारी प्राप्त करें और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं।






