खेल

विश्व कप 2023: पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को दिया 271 रनों का टारगेट…

चेन्नई । पाकिस्तान ने चेपॉक के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में शुक्रवार को आईसीसी विश्व कप 2023 के 26वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मुकाबले में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 271 रनों का टारगेट दिया है।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने आज टीम में दो बदलाव किये है। हसन अली की जगह वसीम जूनियर और उसामा मीर की जगह पर नवाज़ को टीम में शामिल किया गया है। वहीं दक्षिण अफ़्रीका ने टीम में तीन बदलाव किए हैं। रबाडा आज का मुक़ाबला नहीं खेल रहे हैं। लिज़ाड विलियम्स भी आज के मैच से बाहर हैं। बावुमा को रिजा हेंड्रिक्स की जगह टीम में शामिल किया गया है वहीं तबरेज शम्सी और लुंगी एंगिडी की टीम में वापसी हुई है-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button