उत्तर प्रदेशमहराजगंजमहराजगंजराज्य खबरें

महराजगंज: ठूठीबारी में भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद, युवक गिरफ्तार

एसएसबी व पुलिस की संयुक्त चेकिंग में संदिग्ध अर्टिगा कार से कोडीन बरामद, कार सीज

जन एक्सप्रेस/महराजगंज:  इंडो-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को 22वी वाहिनी एसएसबी ठूठीबारी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीमा के मुख्य गेट पर एसएसबी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त चेकिंग के दौरान एक मारुति अर्टिगा कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद कर मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर किया है। मामले में कोतवाली पुलिस प्रशासन ने आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार भारत नेपाल बार्डर के मुख्य प्रवेश द्वारा पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन की तलाशी के दौरान कोडीन युक्त एस्कोरिल/कोरेक्स श्रेणी की सैकड़ों बोतल कफ सिरप बरामद कर मौके से एक आरोपित रेहान (18 वर्ष), निवासी सोनौली, महराजगंज को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि इन दवाओं को भारत-नेपाल सीमा के रास्ते अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। संयुक्त अभियान का नेतृत्व एसएसबी की सहायक कमांडेंट प्रिया यादव के निर्देशन में किया गया।हालांकि उपरोक्त बरामदगी और गिरफ्तारी करने वाली संयुक्त टीम में एसआई अजीत तालुकदार, सजल दास, सुजय राय, कोतवाली पुलिस रमेश पूरी, निलेश पाण्डेय, बलवंत यादव शामिल रहे।

इस संबंध में एसएसबी के सहायक कमांडेंट प्रिया यादव ने बताया कि कोडीन कफ सीरफ, कार सहित अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए ठूठीबारी पुलिस प्रशासन को सुपुर्द कर दिया गया है। युवक से पूछताछ और तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बार्डर पर चेकिंग प्रकिया को और सख्त किया जाएगा, ताकि तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button