
जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- केंद्रीय विद्यालय टिहरी में गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में प्रधानाचार्य श्रीमती मोनिका बजाज की अध्यक्षता में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। राज्य आंदोलनकारी एवं अभियान के जिला प्रमुख देवी सिंह पवार और बीपी बधानी ने छात्र छात्राओं को समझाया कि नशा जीवन का विनाश है, लक्ष्य को पाना है तो संस्कार को अपनाना होगा। अपनी संस्कृति बचाओ, मातृभाषा को प्राथमिकता दो, माता पिता की सेवा, बुजुर्गों का आदर, गुरु को भगवान का दर्जा दो, यही भारत माता की रक्षा है। हम सुधरेंगे जग सुधरेगा, हम बदलेंगे युग बदलेगा, शराब नहीं संस्कार दो, नशा छोड़ो गुस्सा छोड़ो परमपिता से जुड़ो, धरती मां की रक्षा करो, यही हमारा धर्म यही हमारा कर्म है।
बच्चों ने हृदय से इस संदेश को आत्मसात करते हुए कहा कि आप फिर आइए, हमारा मार्गदर्शन कीजिए, यह कार्यक्रम हमारे जीवन की दिशा बदलने वाला है। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह रावत, प्रियंका शर्मा, बीना राणा, अनुराधा सिंह, संजय शर्मा, गुरमीत सिंह, गौरव व्यास सहित सभी गुरुजन उपस्थित रहे। शांतिकुंज का यह अभियान आचार्य श्रीराम शर्मा और वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के युग निर्माण मिशन को उत्तराखंड ही नहीं पूरे भारत और विश्व में नशे के खिलाफ सबसे बड़ा आत्मिक आंदोलन बना रहा है, जो हर बच्चे के दिल में यह आवाज गूंजा रहा है कि नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो।






