UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

गंगा-रामगंगा में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, एडीएम ने गांवों का किया निरीक्षण

जन एक्सप्रेस /हरदोई :-  गंगा और रामगंगा नदियों में बढ़े जलस्तर से संभावित बाढ़ के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शनिवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपाली भार्गव ने सवायजपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित एवं संभावित बाढ़ की स्थिति वाले गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने अरवल, दहेलिया, बेहटा लाखी सहित कई गांवों में पहुंचकर नदी के तटवर्ती क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एडीएम ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बाढ़ के दौरान आवागमन में होने वाली परेशानियों से उन्हें अवगत कराया। इस पर प्रशासन की ओर से आवागमन को सुगम बनाने के लिए स्टीमर की व्यवस्था कराई गई है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी न हो।

एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने तथा ग्रामीणों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन की तैयारियां पूरी रखी जाएं और किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत एवं बचाव कार्य पहुंचाया जाए।

एडीएम दीपाली भार्गव ने कहा

गंगा और रामगंगा के जलस्तर तथा तटवर्ती गांवों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जा रहा है। आवागमन में परेशानी को देखते हुए स्टीमर की व्यवस्था कराई गई है। प्रशासन संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम शिवानी सिंह, तहसीलदार सौरभ सिंह, नायब तहसीलदार राजेश पटेल सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button